रामायण के महान रचयिता भगवान वाल्मीकि के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ राहुल किशोर के साथ हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Former MLA Rajesh Shukla, along with program president Dr. Rahul Kishore, flagged off the grand procession to commemorate the birth anniversary of Lord Valmiki, the great creator of Ramayana.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
किच्छा: भगवान वाल्मीकि धर्म सभा किच्छा द्वारा आयोजित रामायण के महान रचयिता भगवान वाल्मीकि के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ राहुल किशोर के साथ हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, आवास विकास होते हुए नगर पालिका में संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में सबसे आगे अश्वमेध यज्ञ का प्रतीक घोड़ा लेकर भगवान राम के पुत्र लव-कुश की वेशभूषा में बच्चे चल रहे थे, जो यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहे। शोभायात्रा के दौरान भगवान वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों को समर्पित कई सुंदर झांकियां प्रदर्शित की गईं, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर इस धार्मिक महोत्सव को और भी गौरवपूर्ण बना दिया।
शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों के साथ-साथ भगवान वाल्मीकि के संदेशों और रामायण की शिक्षाओं को चित्रित करने वाले दृश्य भी प्रस्तुत किए गए। यात्रा के दौरान भक्तगण पूरे जोश और श्रद्धा से भगवान वाल्मीकि के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शहर के प्रमुख स्थानों पर भक्तों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया, जिससे वातावरण में एक अलौकिक और धार्मिक अनुभूति का संचार हुआ। नगर पालिका परिसर में शोभायात्रा के समापन पर एक विशेष सभा का आयोजन भी किया गया, जहां पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भगवान वाल्मीकि के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए समाज में उनके महत्व की चर्चा की। उन्होंने भगवान वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का महान संत बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस शोभायात्रा ने किच्छा के नागरिकों को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया और भगवान वाल्मीकि की शिक्षा और उनके महान कार्यों को स्मरण किया।
आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को चांदी का मुकुट पहनकर सम्मानित किया! इस दौरान कार्यक्रम संयोजक नितिन चरण वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप अरोड़ा, ठाकुर संजीव सिंह, संजीव खन्ना, धर्मराज जायसवाल, नितिन फुटेला, राकेश वाल्मीकि, प्रियंका वाल्मीकि, कल्लू चरण, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, धनीराम, राजेश कुमार कोली, कैलाश वाल्मीकि, श्याम बाबू, मुकेश कुमार, माइकल, विमल चरण, अरुण कुमार, आकाश भगत, विवेक, निखिल, राजेश, सोहनलाल, अंकित, योगेश, राजेश, सचिन वाल्मीकि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


