ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर में चल रहे डिजिटल महिला सदस्यता अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने ग्राम किरतपुर में पहुंचकर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को महिला कांग्रेस की दिलाई डिजिटल सदस्यता

Under the nationwide digital women membership campaign, former Municipality President Meena Sharma of Rudrapur Assembly constituency reached Kiratpur village and provided digital membership of Mahila Congress to a large number of women present there

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर…उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार देशभर में चल रहे डिजिटल महिला सदस्यता अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरतपुर में पहुंचकर पूर्व ग्राम प्रधान अनीता सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को महिला कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता ग्रहण कराई l इससे पूर्व यहां पहुंचने पर पूर्व ग्राम प्रधान अनीता सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा का फूलमालाएं पहनाकर एवं बुके प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया l बाद में श्रीमती शर्मा ने स्वयं अपने हाथों से महिलाओं को महिला कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता ग्रहण कराई l यहां श्रीमती शर्मा ने कहा कि देश के लोगों की निगाहें पुनः कांग्रेस की तरफ हैं,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब डूबता जहाज है, लोगों का विश्वास कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि देश भर में बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रही है, श्रीमती शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में भी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाएं कांग्रेस के साथ जुड़ी है,इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान अनीता सिंह, कविता, मिथिलेश, गुजराती, राजकुमारी, रेखा, प्रेमा गुप्ता, कल्पना, उषा, रामप्यारी, मुन्नी, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button