राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट(रजि.) भारत नें बरेली स्थित श्री सावित्री देवी इंटर कॉलेज करगैरना में किया टॉक शो विद आइडल्स कार्यक्रम
Rashtriya Manav Seva Sansthan Trust (Regd.) India organized a Talk Show with Idols program at Shri Savitri Devi Inter College, Kargarna, Bareilly


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
बरेली…राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने श्री सावित्री देवी इंटर कॉलेज करगैना बरेली की छात्राओं के बीच टॉक शो विद आइडल्स कार्यक्रम नरी संवाद करके छात्राओं और महिलाओं को उनके साथ हो रहे अपराधों से निपटने के लिए सुरक्षा के उपाय बताते हुए जागरूक किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी ने नारियों को जीवन में निरंतर सुरक्षित और बेहतर बनाने का प्रयास करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के लिए राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान निरंतर समाज के बीच में जाकर खुले मंच से महिलाओं और छात्राओं को जागरुक कर रहा है आज छात्राओं के बीच में संस्थान टॉक शो विद आइडल्स कार्यक्रम के माध्यम से जो महिलाएं और छात्राएं अपने जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ने में सफल हुई है या सफल होने का प्रयास कर रही है उनको सम्मानित करके महिलाओं छात्राओं में जागृति उत्पन्न करते हुए समाज कें उदण्डित अत्याचारी पुरुषो द्वारा उत्पीड़ित हुई महिलाओं को अत्याचार से लड़ने की शक्ति उत्पन्न कर आत्मनिर्भर सशक्त बनाने की प्रेरणा देना और अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने को समर्थ बनाना है जिसके लिए हमारी उत्तर प्रदेश सरकार भी मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 एवं अन्य कई सुरक्षा योजनाएं एवं नारी कन्या जन्म से लेकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना और शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक लाभ योजना निरंतर चलाकर महिला सशक्तिकरण कर रही है छात्राएं और महिलाएं अपने प्रति जागरूक हो, शिक्षित हो, आत्मनिर्भर बने फिर भी किसी भी पीड़ित महिला को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत पड़ती है तो मैं राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के माध्यम से हर संभव मदद करने को तैयार हूं कार्यक्रम के विषय में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया टॉक शो विद आइडल्स कार्यक्रम में छात्राओं को जागरुक करते हुए नारी सुरक्षा स्वावलंबन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी महिलाओं के उज्जवल भविष्य के लिए जागरूक करते हुए महिलाओं के हित की सरकारी योजनाओं को बताया गया कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, श्री सावित्री देवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य लता रानी, कोमल, शिवानी मिश्रा, आशा रानी, गीता शर्मा, करुणा सिंह, पिंकी देवी, एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।
Subscribe to my channel


