पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार शुरू किए गए डिजिटल सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर महिलाओं को कराई महिला कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता ग्रहण
Former Municipal President Meena Sharma went door to door and got women to take digital membership of Mahila Congress under the digital membership campaign started as per the instructions of All India Mahila Congress Committee National President Alka Lamba.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर…उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार शुरू किए गए डिजिटल सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर महिलाओं को महिला कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता ग्रहण करा रही हैं l इधर मंगलवार को श्रीमती शर्मा गांधी कॉलोनी स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबू अहमद मंसूरी के आवास पर पहुंची, जहां उन्होंने महिलाओं को महिला कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता ग्रहण कराई l इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि देशभर में महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है, जिसके अंतर्गत रुद्रपुर विधानसभा में भी लगातार महिलाएं महिला कांग्रेस के साथ जुड़ रही हैं l कांग्रेस नेत्री श्रीमती शर्मा ने कहा की, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान अध्यक्ष ज्योति रौतेला के भी कुशल और प्रभावशाली नेतृत्व में पूरे उत्तराखंड प्रदेश में लगातार महिलाएं महिला कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता ग्रहण कर रही है,और महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रही है, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि इस महीने नवरात्रि,दुर्गा पूजा,रामलीलाएं,और दशहरा सहित कई अन्य पर्वों के कारण महिलाएं अधिक व्यस्त हैं,बावजूद इसके बड़ी संख्या में महिलाएं, महिला कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता ले रही है,श्रीमती शर्मा ने कहा की वह महिला कांग्रेस की सदस्यता ले रही सभी महिलाओं का दिल से आभार व्यक्त करती है।
Subscribe to my channel


