विधायक बेहड़ के नवनिर्मित कार्यालय के शुभारम्भ में सभी क्षेत्रवासी कल सादर आमंत्रित है – गौरव बेहड़
All the residents of the area are cordially invited tomorrow for the inauguration of the newly constructed office of MLA Behad - Gaurav Behad

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
किच्छा… विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रों के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ बेहतर संवाद को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किच्छा विधायक श्री तिलक राज बेहड जी किच्छा आवास विकास स्थित अपने नवीन कार्यालय (गिरीश चिटकारा जी वाली गली) में कल दिनांक 07-10-2024 को सुबह 10:30 बजे पूजा-पाठ व विधि विधान से प्रवेश करेंगे |
इस कार्यक्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनैतिक सलाहकार व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गुरदीप सिंह सप्पल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्या जी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रीतम सिंह जी, श्री गणेश गोदियाल जी, श्री प्रकाश जोशी जी समेत जनपद के कांगेसी विधायक श्री आदेश चोहान जी, उपनेता श्री भुवन कापड़ी जी एंव श्री गोपाल सिंह राणा जी, हल्द्वानी विधायक श्री सुमित ह्रदेश जी समेत अनेक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत सैकड़ों की तादात में पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे ।
गौरव बेहड़ ने किच्छा विधानसभा के सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, व समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों तथा विधानसभा के प्रत्येक नागरिक से अपील की है कि वे उनकी इस अपील को व्यक्तिगत बुलावें की मान्यता देते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारे व माननीय विधायक श्री तिलक राज बेहड़ जी को अपना स्नेह प्रदान करे व उनका मनोबल बढ़ाये ।
Subscribe to my channel


