उत्तर प्रदेशदेशबागपतब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर युवाओं ने साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक

*पूरा महादेव मंदिर परिसर पर स्वच्छता अभियान संचालित कर युवाओं ने दिया स्वच्छ भारत- विकसित भारत का संदेश स्वच्छता ही सेवा अभियान: युवाओं ने लिया संकल्प, करेंगे बागपत का कायाकल्प*

बागपत से अमन कुमार

 

बागपत/अमीनगर सराय दिनांक 28 सितंबर 2024 – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायतशासी संगठन मेरा युवा भारत के तत्वावधान में परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर परिसर में युवाओं ने स्वच्छता अभियान संचालित किया। अभियान का संचालन श्री कृष्णा इंटर कॉलेज की सहभागिता से किया गया। अभियान में युवाओं ने साइकिल रैली निकाली, परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छ भारत विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।

युवाओं की साइकिल रैली की शुरुआत श्री कृष्णा इंटर कॉलेज से हुई जिसमें प्रधानाचार्य संजय शर्मा, श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना के प्रधानाचार्य डॉ सत्यवीर सिंह और जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने साइकिल रैली का शुभारंभ किया। स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर आयोजित साइकिल रैली में युवाओं ने बड़े उत्साह से शामिल होकर स्वच्छ भारत विकसित भारत, अब हमने यह ठाना है, बागपत स्वच्छ बनाना है आदि प्रेरक नारे लगाए। साइकिल रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों का समूह पुरा महादेव मंदिर पहुंचा।

परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर परिसर में पांच पांच युवाओं की टीम बनाकर उनको मंदिर परिसर के विभिन्न कोनों में स्वच्छता का जिम्मा सौंपा गया। युवाओं ने बड़ी लगन और जिम्मेदारी की भावना के साथ मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए प्लास्टिक, कूड़े, कचरे को एकत्रित किया और विक्रेताओं, श्रद्धालुओं से परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अनुरोध किया जिसको लोगों ने सहर्ष स्वीकार किया। वहां आए श्रद्धालुओं ने भी युवाओं के उत्साह और समर्पण की प्रशंसा की।

वहीं श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना के प्रधानाचार्य डॉ सत्यवीर सिंह और जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने युवाओं को स्वच्छ भारत विकसित भारत बनाने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता को अपने व्यवहार, संस्कार में शामिल करते हुए अभियान को जनांदोलन बनाने का संकल्प युवाओं को दिलाया। उन्होंने कहा कि बागपत के एक युवा के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम इसके विकास में योगदान दे जिसके लिए अपने आसपास, गली मुहल्ले में, स्कूल में स्वच्छता सुनिश्चित करना भी बागपत के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में युवा स्वयंसेवक नीतीश भारद्वाज और अमन कुमार ने युवाओं को मेरा युवा भारत प्लेटफार्म के बारे में जानकारी दी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button