LIVE TVदेशराजनीतिराज्यविश्वव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

आयुष्मान योजना का प्रेसेंटाइल के आधार पर सर्वाधिक लाभ देने वाला हरियाणा पहला राज्य: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचने के बाद राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव की माता को दी श्रद्धांजलि, साथ ही उप जिला प्रमुख सीट पर जजपा की जीत होने पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

नारनौल। हरियाणा एक लाख 80 हजार से कम आय वाले लोगों को प्रेसेंटाइल के तौर पर सर्वाधिक लाभ देने वाला देश का पहला राज्य है और इससे प्रदेश के गरीबों को बड़ा भारी लाभ मिलेगा तथा गरीब तबके के लोग एक साल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज करवा सकेंगे। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला सोमवार सायं को नारनौल के लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। चौटाला यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव की माता का निधन होने पर उन्हें सांत्वना देने आए हुए थे। उन्होंने पंचायत भवन में संपन्न हुए जिला परिषद चुनाव में जजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड नंबर 16 से पार्षद भीमसिंह के उप जिला प्रमुख बनने पर मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई एवं अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने उप जिला प्रमुख जजपा का बनाने पर पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को इस जीत की बधाई दी और कहा कि इससे जिला महेंद्रगढ़ में पार्टी और मजबूत हुई है।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कहा कि सरकार ने यह कार्य एक कंपनी का दिया था, लेकिन अब उसका कांट्रेक्ट कैंसिल कर दिया गया है। उसने जल्दबाजी में और कई जगह एररफुट डाटा सरकार को दिया है, लेकिन अब जो त्रुटियां रह गई थी, उन्हें शीघ्रता से ठीक करवाया जा रहा है।

बाछौद हवाई पट्टी को विस्तार रूप देने की जानकारी देते हुए कहा कि यहां पर ट्रेनिंग स्कूल सफलतापूर्वक चल रहा है तथा बाछौद में स्काई डाइविंग के लिए भूमि की आवश्यकता है और जो व्यक्ति स्वेच्छा से जमीन देना चाहिए, वह कलैक्टर रेट पर दे सकता है। यहां रन-वे एक्सपेंन भी है और हैंगर भी बनाने हैं। यह देश का इकलौता डाइविंग ट्रेनिंग सेंटर है, जहां पूरे देश में प्राइवेट में सबसे ज्यादा डाइविंग मारी गई हैं।

लोक निर्माण विश्रामगृह के बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव के निवास पर गए, जहां उन्होंने उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं। मां तो मां होती है और मां की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उनके साथ जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय महासचिव एवं नप की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष रेवाड़ी विजय पंच, सुरेश चौधरी एवं गजेंद्र यादव भी उनके साथ थे।

जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि लोक निर्माण विश्रामगृह पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह यादव, प्रदेश महासचिव मंजू चौधरी, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, जाट महासभा के प्रधान विजयपाल एडवोकेट, हलका अध्यक्ष सुरेंद्र पटीकरा, बेदू राता, संजीव तंवर, अमरसिंह ब्रह्मचारी, महेंद्र बडेसरा, वरिष्ठ नेता राजकुमार खातोद, वीरेंद्र घाटासेर, महाराम गुर्जर, रघुबीर सैनी, अजय एडवोकेट, प्रमोद ताखर, रविंद्र गागड़वास, जिलेसिंह गुर्जर, विजय छिलरो, धर्मबीर यादव, कर्मबीर बनिहाड़ी, पार्षद संदीप भांखर, महेंद्र चंदेला जिला पार्षद, सचिन जिला पार्षद, मुन्नीपाल जिला पार्षद, जितेंद्र पार्षद प्रतिनिधि, पूर्व जिला पार्षद सावित्री, सुरेंद्र ढिल्लो, ज्ञानी पटवारी, हिमांशु सैनी, रोशनलाल सैनी, मुकेश मित्तल, गुरदीप सरदार, लक्की सरदार, नवीन राव, पप्पू प्रेमी, जोगेंद्र निजामपुर, दीपक यादव, सतीश ढाढोत, मास्टर रविंद्र निंबी, सुनील श्योराण व प्रवीण आदि मौजूद थे।

फोटो: राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव की माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला।

फोटो: उप जिला प्रमुख बने भीमसिंह को मिठाई खिलाते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button