ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने हंस विहार भूरारानी में चलाया सदस्यता अभियान

State Co-ordinator of Bharatiya Janata Party Economic Cell, Bharat Bhushan Chugh, launched a membership campaign in Hans Vihar Bhurani

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर …पूरे देश भर में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने आज हंस विहार भूरारानी में सदस्यता अभियान चलाया। जहां उन्होंने लोगों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा नेता चुघ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा के देशभर में करोड़ों सदस्य हैं जिसका सीधा कारण है कि देश की जनता भाजपा पर अटूट विश्वास करती है और केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की विकासकारी योजनाओं का लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरी दुनिया के सर्वमान्य नेता के रूप में माने जाते हैं और देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की धामी सरकार युवाओं के लिए कई योजनाएं ला रही है और कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज की सभी वर्गों का सम्मान करती है और सब समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अधिकांश राज्यों में है और हर राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है तथा भाजपा की रीति- नीति से प्रभावित होकर तमाम लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा चहुंमुखी विकास करेगी और समाज के सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ेगी। इस दौरान दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा नेता चुघ ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व बीडीसी मेंबर पारस चुघ, पूर्व पार्षद बबलू सागर, राखी शर्मा ,रमेश चंद्र ओली , हरीश बाबू , विनोद बोहरा, दीवान राम , सुरेंद्र कपूर ,मोहन सिंह, बहादुर सिंह , राकेश शर्मा ,प्रेम सिंह, मनोज पंत, राम सिंह कुंवर, अवतार सिंह ,अरविंद पाल चंद्र, शेखर पंत, भीम सिंह, होशियार सिंह, चंदन सिंह नयाल, रंजीत सिंह ,ललित बोरा, देवेंद्र सिंह बोरा, देवन सिंह करोला ,केलाश जोशी ,भागीरथ पंत ,ज्ञान सिंह रावत ,ध्यान सिंह रावत ,कल्याण सिंह धामी, योगेश यादव, महेश पंत ,जगदीश जोशी ,बसंत जोशी ,प्रकाश जोशी ,कुंवर सिंह बिष्ट ,भीम सिंह बिष्ट ,सुंदर सिंह ,रमेश चंद्र , करण ,सुरेंद्र पासवान ,दीपक नेगी ,पूरन चंद पंत, पुराण चंद जोशी ,राज कोली आदि मौजूद थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button