ब्रेकिंग न्यूज़

जनता संवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने रखी विधायक बेहड़ के समक्ष अपनी समस्याएं

During the public dialogue, the residents of the area presented their problems to MLA Behad

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

किच्छा- जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओर विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के आदेश पारित किए।

जनसंवाद के तहत क्षेत्रवासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, पानी , स्वास्थ्य , शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।

इस दौरान मोहन सिंह मेहता निवासी खामिया न०-०३ ने अपने खेत की उपजाऊ भूमि को कटान से रोकने हेतु सुरक्षा दीवार बनांये जाने, नानक सागर वार्ड न०-05 निवासी जगदीश,सतीश चन्द्र,राम किशोर,महेंद्र पाल,जगदीश,सर्वेश,राजीव,वीर बहादुर सिंह,गौरव शर्मा,ऋषि आदि ने सड़क का निर्माण कराएं जाने,रजत निवासी इंद्रपुर ने पत्नी के इलाज हेतु,हसीन जहाँ निवासी दरऊ ने पति की मृत्युउपरान्त आर्थिक सहायता,रामचंद्रन निवासी पंतनगर ने पुत्री के इलाज हेतु मुख्यमंत्री रहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग विधायक बेहड़ के समक्ष रखी तथा तालेवर निवासी वार्ड न०-05 ने विधायक बेहड़ से रोजगार दिलाये जाने का आग्रह किया।

विधायक बेहड़ ने अधिकाँश समस्याओं का मौके पर ही निश्तारण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के हल करने हेतु आदेशित किया।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button