एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में थाना कुंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अस्पताल से चोरी किए मोबाइलों के साथ 03 शातिर मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
Under the direction of SSP Manikant Mishra, Kunda police station took immediate action and arrested 03 vicious mobile thieves along with mobiles stolen from the hospital

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
कुंडा… सोमप्रताप सिंह मुख्य प्रशासक के0वी0आर अस्पताल काशीपुर थाना क्षेत्र कुण्डा ने थाना कुण्डा में तहरीर दी कि उक्त के अस्पताल में दिनांक 17/18-09-2024.की रात्रि को अस्पताल में भर्ती मरीजो के तीमारदार क्रमश: 1- शंकर बेलवाल पुत्र प्रेम बल्लभ बेलवाल निवासी ढेला रामनगर जनपद नैनीताल, 2-धर्मपलाल सिंह पुत्र मनवर सिंह निवासी पीरुमदार रामनगर जनपद नैनीताल तथा 3- अस्पताल के सफाई कर्मी आशु कुमार पुत्र राधे सिंह निवासी आलमपुर चौहान ठाकुरद्वारा के कीमती एण्ड्रायड मोबाईल फोन क्रमश: आईफोन ,विवो तथा नोकिया को तीन अज्ञात चोरो द्वारा चोरी/झपट्टामारी की गयी है,तहरीर के आधार पर थाना कुण्डा में मु0 F.I.R NO-303/2024 धारा 304(2)/305 B.N.S बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया ,तथा अभियोग की विवेचना चौकी प्रभारी मण्डी उ0नि0 मनोहर चन्द के सुपुर्द की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये अस्पताल के अन्दर घुसकर चोरी / झपट्टामारी करने वाले अभियुक्तगण की शिनाख्त कर तीमारदारो के चोरी मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर के दिशा निर्देषन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुण्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया तथा उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये तथा सी0सी0टी0वी फुटेज देखते हुये दिनांक 18-19/09/2024 रात्रि में चैकिंग के दौरान कुदइय्योवाला तिराहे के पास से रात्रि 2.00 बजे एक संदिग्ध कार बिना नम्बर प्लेट को चैक करने पर उक्त कार के अन्दर से मोबाईल चोरी करने वाले तीन अभियुक्तगण 1-नन्हे उर्फ महेश पुत्र सुरेश सिंह निवासी पार का मजरा धीमरखेड़ा थाना आई0टी0आई0 उधम सिंह नगर उम्र-27 वर्ष 2- लीलाधऱ पुत्र जयदेव सिंह निवासी मन्दिर वाल कनकपुर थाना आई0टी0आई0 उधम सिंह नगर 3-अजय कुमार पुत्र सुन्दर सिंह निवासी जोशी का मजरा धीमरखेड़ा थाना आई0टी0आई0 उ0सिं0नगर ,को तीनो चोरी मोबाईल तथा घटना कारित करने में प्रयुक्त कार इटियोस रजि0संख्या UP14BM-9990 के साथ गिरफ्तार किया गया गये है,अभियोग में धारा 317(2) व 3(5) B.N.S की बृद्धि की गयी एवं अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह तीनो आपस में दोस्त है, तथा मिलकर चोरी झपट्टामारी की घटना को अंजाम देते है , अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जायेगा ।
*बरामद माल*
–1-अस्पताल के भीतर से चोरी किये तीन एन्ड्रायड मोबाईल फोन (आईफोन एप्पल ,वीवो व नोकिया )
2-घटना कारित करने मे प्रयुक्त इटियोस कार रजि0नं0 UP14-BM-9990
बरामद माल (तीनो फोनो) की कीमत- एक लाख रुपये
नाम पता अभियुक्तगण
1-नन्हे उर्फ महेश पुत्र सुरेश सिंह निवासी पार का मजरा धीमरखेड़ा थाना आई0टी0आई0 उधम सिंह नगर उम्र-27 वर्ष,
2– लीलाधऱ पुत्र जयदेव सिंह निवासी मन्दिर वाल कनकपुर थाना आई0टी0आई0 उधम सिंह नगर
3-अजय कुमार पुत्र सुन्दर सिंह निवासी जोशी का मजरा धीमरखेड़ा थाना आई0टी0आई0 उधम सिंह नगर
*आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण*
अभियुक्त लीलाधर
1-मु0FIR NO-110/2020 U/S 379/411 IPC
2-मु0FIR 406/2023 U/S 379/411 IPC
अभियुक्त नन्हे उर्फ महेश
1-मु0FIR NO-313/2023 U/S 379/411 IPC
अभियुक्त अजय कुमार
1-मु0FIR NO-110/2020 U/S 379/411 IPC
*पुलिस टीम का विवरण*
1-SHO श्री विक्रम सिंह राठौर
2-उ0नि0 मनोहर चन्द
3-अ0उ0नि0 दीपक चौहान
4- कानि0 त्रिलोक सिंह
5-कानि0 सुमित कुमार
6-कानि0 संजय कुमार
7-कानि0मनोज बोरा
8-SPO फैजान
Subscribe to my channel


