अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान संघ की हुई बैठक

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खेतड़ी

 किसान संघ की बैठक शनिवार को दोपहर 3 बजे भारतीय किसान संघ जिला नीमकाथाना तहसील खेतड़ी की तहसील बैठक खेतड़ी मुख्य बाजार में स्थित तुलस्यान धर्मशाला में संभाग संगठन मंत्री नीरज कुमार एवं प्रदेश सहकारिता के सानिध्य में संपन्न की गई। आज की बैठक में खेतड़ी तहसील कार्यकारणी का निर्वाचन, निर्वाचन अधिकारी गजानंद कुमावत ने तहसील अध्यक्ष के लिए एडवोकेट पाबूदान सिंह निर्वाण, तहसील मंत्री सुरेश जी धेदड़, उपाध्यक्ष भूप सिंह, एवं तहसील महिला प्रमुख के लिए श्रीमती विनोद देवी, तहसील संरक्षक के रूप में रोहिताश गुर्जर का सर्व समत्ती से निर्वाचन किया गया ।

संभाग संगठन मंत्री नीरज कुमार ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आज की बैठक में जिला कार्यकारणी सदस्य किशन लाल चनेजा,खेतड़ी शहर मण्डल अध्यक्ष विद्याधर सैनी,रोहिताश मेहरड़ा,रामानंद नायक,शीशराम प्रतापपुरा,लक्ष्य गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button