अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

महंत चांदनाथ योगी के स्मृति दिवस के उपलक्ष में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

महंत चांदनाथ योगी के स्मृति दिवस के उपलक्ष में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

तिजारा में महंत चांदनाथ योगी जी के स्मृति दिवस एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में, दिनांक 17 सितंबर 2024 को श्री हनुमान मंदिर दूधाधारी बगीची तिजारा में विशाल रक्तदान शिविर व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर शनिवार को तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने बैठक का आयोजन किया जिसमें 17 सितंबर 2024 को प्रातः 9:00 बजे हवन यज्ञ व 11:00 बजे भंडारा प्रसादी तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विधायक बाबा बालक नाथ योगी ने बताया कि हनुमान मंदिर बगीची मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई, तथा सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button