उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

9 सितम्बर को रूद्रपुर में ऐतिहासिक होगा कांग्रेस का प्रदर्शन

Congress's performance in Rudrapur on September 9 will be historic

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रूद्रपुर। आगामी नौ सितम्बर को जिला मुख्यालय पर बिगड़ी कानून व्यवस्था सहित जनहित के कई मु्द्दों को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयेाजित बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी शर्मा ने महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित वार्ड अध्यक्षों के साथ रणनीति बनाई। इस दौरान सभी से अधिक से अधिक भीड़ लेकर प्रदर्शन में पहुंचने का आहवान किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्चायार, नर्स हत्याकाण्ड, नजूल की जटिल नीति, जलभराव की समस्या, एवं प्रदेश मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 9 सितम्बर को जिला मुख्यालय रूद्रपुर में आहूत प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिले के सभी कांग्रेस विधायक मौजूद रहेंगे। श्री गावा ने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था पंगु होकर रह गयी है। अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है। आये दिन लूट, हत्या बलात्कार की घटनायें हो रही है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से देवभूमि लगातार शर्मसार हो रही है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की कई घटनाओं में भाजपा के नेता ही लिप्त रहे हैं। भाजपा सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण देने का काम कर रही है। कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार से जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 9 सितम्बर के विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

महा नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि नौ सितम्बर विरोध प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रस्तावित है। इसमें जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रूद्रपुर पहुंचेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनहितों की घोर अनदेखी कर रही है। सरकार में नीचे से लेकर उपर तक भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। अपराधी देवभूमि को अपनी शरण स्थली बना रहे हैं और भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा बेटियों की सुरक्षा में विफल साबित हो रही है। भाजपा सरकार में महिला अत्चायार की घटनाओं के रिकार्ड टूट रहे हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया जायेगा।

बैठक में प्रीति साना, मानस बैरागी, इकरार हुसैन, रियाज, संजीव, आर्यन, अर्जुन विश्वास, मोहन कुमार, रामकृष्ण सैनी, मोनिका ढाली, जावेद आलम, कालीचरन, काजल गंगवार, सुमन पंत, अबरार, छत्रपाल, विनोद कुमार, हरे राम राजपूत, जयदेव, संजीव रस्तौगी, साजिद खान, बाबू विश्वकर्मा, रोश कोली, खगोपति, अनिल शर्मा, काजल चौहान, स्वामी श्रीवास्तव, अशफाक, उमर अली, शंकर कोली आदि मौजूद थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button