भाईचारा एकता मंच के सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ताओं के बनेंगे पहचान पत्र… काजल गंगवार
Identity cards will be made for the active and dedicated workers of Bhaichara Ekta Manch... Kajal Gangwar

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच में लंबे समय से समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ताओं को अब संगठन गले में पहनने के लिए आकर्षक पहचान पत्र वितरित करेगा। यह निर्णय भाईचारा एकता मंच के कार्यालय में भाईचारा एकता मंच की मुख्य महिला समिति की बैठक में संगठन की मुख्य संयोजिका काजल गंगवार ने लिया। उन्होंने कहा कि भाईचारा एकता मंच की महिलाएं किसी अन्य कार्यक्रम में जाने पर अपनी पहचान बताने में परेशानी महसूस करती हैं इसलिए अब भाईचारा एकता मंच की समस्त समर्पित ब निष्ठावान कार्यकर्ताओं को गले में पहनने के लिए आकर्षक पहचान पत्र दिया जाएगा इसी क्रम में आज संगठन के कार्यालय 20 सक्रिय कार्यकर्ताओं के पहचान पत्र आकर्षक डोरी व पैंडल के साथ बनवा दिए गए हैं बाकी सभी भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी व सदस्य गण समय से अपना एक-एक फोटो लेकर संगठन के कार्यालय पहुंचे और अपना पहचान पत्र प्राप्त कर ले बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन पंत,प्रदेश सचिव शीला चौधरी,महिला समिति से सीमा शर्मा, मीनू राय, संध्या गायन,अजीत गायन, कल्पना प्रजापति, सुषमा राय,सोमवती गंगवार,दुर्गादेवी मौर्य, कपिल सिन्हा,सुमित्रा,,आरती वैध,कविता मंडल,नमिता विश्वास, सुप्रिया, पुष्पा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


