बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधिपति माननीय दलवीर सिंह भंडारी ने नाकोड़ा तीर्थ पर देव दर्शन कर गुरु चरणों में मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधिपति माननीय दलवीर सिंह भंडारी ने नाकोड़ा तीर्थ पर देव दर्शन कर गुरु चरणों में मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया । नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी हुलास बाफना ने बताया अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधिपति माननीय दलवीर सिंह भंडारी ने नाकोड़ा तीर्थ पर मूलनायक श्री पारसनाथ भगवान, अधिष्ठायक श्री नाकोडा भैरव देव के दर्शन, वंदन कर अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर सभी के लिए शान्ति,सुख समृद्धि की मंगल कामना की चातुर्मास में विराजित राष्ट्रसंत आचार्य श्री चंद्रानंन सुरीश्वर जी महाराज साहब का प्रेरणा पाथेय प्राप्त कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया । ट्रस्ट मण्डल की ओर से ट्रस्टी हुलास बाफना, महेंद्र वागरेचा ( टाइगर) पूर्व सलाहकार सीए ओम प्रकाश बांठिया, प्रबंधक द्धारा माननीय भंडारी जी का सम्मान किया गया । इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 6 वीर ओम प्रकाश बांठिया ने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के गोल्डन जुबली वर्ष के अंतर्गत सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए महावीर इंटरनेशनल के आगामी कार्यक्रमों के लिए आपको सादर आमंत्रण प्रदान दिया , बालोतरा महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन धर्मेश चोपड़ा, दिनेश गोलेछा ,हुलास जी , महेन्द्र जी सहित सदस्यों ने शाल ओढ़ाकर, मल्यार्पण कर सम्मान किया।

Subscribe to my channel


