बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भीषण गर्मी में राहत: उरमूल डेयरी ने छाछ सस्ती की, अब 350 ग्राम पैक मात्र 10 रुपये में

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के साथ ठंडे पेय पदार्थों की मांग में तेजी देखी जा रही है। खासकर छाछ की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती मांग को देखते हुए उरमूल डेयरी, बीकानेर ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए छाछ के दाम में दो रुपये की कटौती की है।

उरमूल डेयरी के प्रबन्ध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि पहले चार सौ ग्राम का छाछ पैक 12 रुपये में उपलब्ध था,खुल्ले पैसे की दिक्कत के कारण अब वजन घटाकर 350ग्राम कर दिया गया है तथा इसकी कीमत 10 रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को राहत देने और बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि इससे विक्रेता और ग्राहक दोनों का फायदा होगा क्योंकि खुल्ले पैसों की दिक्कत दूर होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में छाछ एक सस्ता, पौष्टिक और शरीर को ठंडक देने वाला पेय है। दाम कम होने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और छाछ की बिक्री में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button