बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में भाजपा शहर जिला बीकानेर में ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ की टीम घोषित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

15 अप्रैल 2026

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर द्वारा आयोजित होने वाले ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु टीम की घोषणा की गई है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी सुषमा बिस्सा को सौंपी गई है। वहीं सह संयोजक के रूप में इंद्रा व्यास, कविता शर्मा, अनु सुथार एवं इंदु वर्मा को दायित्व प्रदान किया गया है, जो कार्यक्रम की रूपरेखा, समन्वय एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम संगठन की महिला शक्ति को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button