बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल के तत्वाधान में आयोजित सामायिक सूत्र प्रश्नोत्तरी परीक्षा में 125 बहनों ने भाग लिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल के तत्वाधान में आयोजित सामायिक सूत्र प्रश्नोत्तरी परीक्षा में 125 बहनों ने भाग लिया। श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल, बालोतरा अध्यक्ष मनीषा भंसाली ने बताया कि श्री अखिल भारतीय श्री जैन रत्न श्राविका मंडल के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में बालोतरा केंद्र से 125 महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया, वहीं शिविर में 160 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान के मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि इस वर्ष बालोतरा में आचार्य भगवंत श्री हीराचंद जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती मधुर व्याख्यानी श्री गौतम मुनि, श्री दर्शन मुनि, श्री अविनाश मुनि का मंगल चातुर्मास है तथा सामायिक शिविर के अंतर्गत से श्री अविनाश मुनि ने तीन दिन तक सामायिक सूत्र के संदर्भ में विशेष जानकारी देते हुए, शुद्ध सामायिक के संदर्भ में महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान की। मंडल की सभी सदस्यों ने तथा श्री युवक परिषद के सदस्य ने परीक्षा कार्यक्रम में अपनी सेवाएं प्रदान की।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button