देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष कु.भावना साधो रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन= पन्ना
ब्यूरो चीफ= सुधीर अग्रवाल
मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार वन विभाग व महर्षि विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल पन्ना की संयुक्त समन्वय से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष कुमारी भावना साधो के मुख्य अतिथि एवं डीएफओ उत्तर वन मंडल गर्पित गंगवार की उपस्थिति में में पंच ज अभियान के अंतर्गत विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना ग्राम जानवर बीट में वृक्षारोपण रोपण किया गया।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश के अपने संबोधन में कहा की स्कूल के सभी बच्चों को वृक्षारोपण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई एवं बच्चों को उनके व परिवार जनों के जन्मदिन पर घर या सुविधाजनक स्थल पर एक-एक पौधा लगाकर उसका पालन पोषण करने व उससे होने वाली खुशी के बारे में उत्प्रेरित किया गया। एवं उत्तर वन मंडल के डीएफओ ने अपने उद्बोधन में कहां की प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई एक पौधा मां के नाम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं वन बीट में किये जा रहे वृहद वृक्षारोपण और उसके पूर्व की तैयारी और वृक्षारोपण के पश्चात उनके रखरखाव के बारे में तथा वन उपज व आमजन से प्राप्त होने वाले विभिन्न लघु रोजगार व लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। एवं अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात सभी ने मिलकर तेंदू, महुआ, गुड़हल अर्जुन, इमली बहरा, साल ,बेला ,आम, जामुन आदि के पौधों लगाकर वृहद वृक्षारोपण किया गया
उपस्थिति कार्यक्रम में जिला अयाज मोहम्मद,जिला न्यायाधीश /सचिव हर प्रसाद वंशकार मुख्य न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील अहिरवार न्यायिक मजिस्ट्रेट इकरा मिनहाज , प्रीतम शाह, तनिष्का वैष्णव, श्वेता आर्य जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेंद्र सिंह परास्ते सतीश चंद्र अवस्थी महर्षि विद्या मंदिर के टीचर एवं कुमारी सोनम यादव ने पीपल का वृक्ष लगाए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविंद सिंह की पुत्री एवं अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


