LIVE TVधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान ने जरूरत मंद को करवाया भोजन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बालोतरा में जरुरत मंद व्यक्तियों को निशुल्क भोजन करवाया गया।
कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा ने बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे व सदस्य हीरालाल प्रजापत की उपस्थिति में बिपिएल कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा रसोई में जरूरत मंद व्यक्तियों को सांय कालीन निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई व इसके साथ मिष्ठान सामग्री का प्रसाद भी भोजन के साथ रखी गई।
अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान जरूरतमंद की सेवा को समर्पित है हर दिन हमारे सदस्य सेवा कार्य में अग्रणी रहते है इसी क्रम में आज जरूरतमंद व्यक्तियों को भामाशाह के सहयोग से भोजन की व्यवस्था की गई है।
पारस भंडारी ने कहा कि संस्थान असहाय व बेसहारा लोगो की हर विपदा में उनका साथ निभा रही है व पीड़ित परिवारों को जीवन यापन की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवा रहे है मानव सेवा व प्राणी सेवा में सभी सदस्य सहयोग करते है।
इस अवसर पर आनंद दवे,अशोक सिंह,कमलेश सोनी,विमल मालवीय सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


