अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जानलेवा हमले की घटना के दो फरार मुल्जिम संजय व औमप्रकाश गिरफ्तार

संवादाता दीपक शर्मा

 

हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ मूसा व उसके साथियों ने दिनांक 24.04.2024 की शाम को बासनी रोड स्थित ढाबे पर विजय गुर्जर निवासी खेडी व महेंद्र निवासी अलीपुर पर किया था जानलेवा हमला ।

> हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ मूसा व उसके दो साथीयों की हो चुकी है पूर्व में गिरफ्तारी ।

> फरार मुल्जिमान में से दो मुल्जिमान संजय गुर्जर व औमप्रकाश प्रजापत को गोपनीय सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी | दौराने कार्यवाही मौका घटनास्थल की कार्यवाही की गई व सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये । दिनांक 26.04.2024 को थानाधिकारी थाना कोटकासिम व थाना टीम जाब्ता द्वारा फरार मुल्जिमान की तलाश कर मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ मूसा व उसके एक नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया । दिनांक 27.04.2024 को अन्य फरार मुल्जिम मनीष कुमार यादव निवासी खानपुर डागरान को उसके गाँव से गिरफ्तार किया गया । शेष फरार मुल्जिमान संजय गुर्जर निवासी अलीपुर की ढाणी, औमप्रकाश प्रजापत व राकेश उर्फ हरकू निवासीगण खेडी की तलाश की गई जो पुलिस से बचने के लिए बार बार अपने ठिकाने बदलते रहे । कल दिनांक 07.07.2024 को श्रीमान महानिरीक्षक पुलिसnजयपुर रेंज जयपुर द्वारा फरार मुल्जिमानों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड अभियान के तहत गोपनीय सूचना के आधार पर फरार मुल्जिमान में से 1. संजय कुमार पुत्र श्री राम सिंह गुर्जर उम्र 20 साल निवासी अलीपुर की ढाणी थाना कोटकासिम व 2. औमप्रकाश पुत्र

श्री कृष्ण कुमार प्राजपत उम्र 22 साल निवासी खेडी थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा को गोपनीय सूचना के आधार पर अलीपुर की ढाणी की स्कूल के पास से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई ।

गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान:-

1. संजय कुमार पुत्र श्री राम सिंह गुर्जर उम्र 20 साल निवासी अलीपुर की ढाणी थाना कोटकासिम |

2. औमप्रकाश पुत्र श्री कृष्ण कुमार प्राजपत उम्र 22 साल निवासी खेडी थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button