देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

“खुशियों का बैंक” जहां उदासी जमा व मुस्कुराहट बाटी जाएगी- डॉ. गुप्ता

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

बीकानेर |आर. एल. जी. संस्थान द्वारा “खुशियों का बैंक” योजना की अग्रणी पहल की गई जिसका पहला कार्यक्रम आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल बाल विभाग में आयोजित किया गया| इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों की परेशानी, तकलीफ को कम कर यथासंभव सहायता करना है| संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहाँ बच्चों की कैंसर चिकित्सा में मनोसामाजिक हस्तक्षेप एक ऐसी तकनीक जो शारीरिक मानसिक तनाव,व्यवहार, तालमेल, संख्यात्मक क्षमता से जुड़ी समस्याओं को संबोधित कर सामाजिक पारिवारिक माहौल से जुड़ी तकलीफों से निकलने में मदद करती है| संस्थान सचिव रमेश सियोंता ने कहा खेल, कला, संगीत, लेखन इत्यादि कई गतिविधियां इस तकनीक में शामिल है|

संस्थान द्वारा बच्चों को कहानी, कविता, खेल के माध्यम से उनका तकलीफ से ध्यान हटाने व चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की कोशिश मददगार रही|

ज्योत्सना रावत ने उपस्थित सभी अभिभावकों के भावनात्मक रूप से कमजोर न होने व सकारात्मक सोच रख बच्चों में आत्मविश्वास जगाने को समझाया|

साथ ही संस्थान द्वारा बच्चों को किताबें, रंग, चिप्स, चॉकलेट, बैग इत्यादि वितरित किये गए|

कोऑर्डिनेटर सुधा पारीक ने संस्थान व उनके पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया|

कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी भाटिया, टीम केन किड्स, मनोज पंवार,भगवानाराम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button