अपराधउत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़

कुठौद निवासिनी भूमि हीन संतोष कुमारी ने आशियाने के लिए जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

संवादाता मोनू शर्मा

 

कुठौंद जालौन, विकासखंड कुठौंद कस्बा निवासिनी संतोष कुमारी पत्नी श्री राजेश कुमार बाजपेई ने रहने के लिए भूमि के लिए न्याय की गुहार जिला अधिकारी जालौन से लगाई जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया प्रार्थिनी के पास रहने के लिए कोई जमीन नहीं है प्राथ्रिनी के पति भूमि हीन है और ना रहने के लिए घर है और ना ही आज दिन तक आवास मिला है जिलाधिकारी ने वृद्ध संतोष कुमारी को सांत्वना देते हुए भरोसा दिया कि आपके साथ न्याय किया जाएगा जबकि लेखपाल से लेकर सभी को यह जानकारी है की प्रार्थिनी संतोष कुमारी लाल जी दुबे रणधीरपुर बालों की जगह में छप्पर डालकर पति पत्नी गुजर बसर कर रहे हैं लेकिन दर-दर भटकने के बाद भी अभी तक प्रार्थिनी के साथ न्याय नहीं किया गया जबकि सरकार के द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे कि गरीबों को लाभ मिल सके लेकिन जानबूझकर एक गरीब वृद्ध महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा है जबकि कस्बा कुठौंद में आबादी की जगह पड़ी हुई है फिर भी गरीब महिला को आवासीय पट्टा नहीं मिला गरीब एवं असहाय महिला ने बताया कि हमारे पास पैसे नहीं है गरीब होने के कारण हमको आबासीय पट्टा नहीं मिल पा रहा है

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button