LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला कलक्टर ने की ग्राम पंचायत लपुंदडा में रात्रि चौपाल
रात्रि चौपाल से हनुमान के घर आया उजियारा, मिला नया बिजली कनेक्शन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा, 13 जून। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार रात को बायतु उपखण्ड की ग्राम पंचायत लपुंदड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान चौपाल में उपखण्ड अधिकारी पदमा देवी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान समेत जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रात्रि चौपाल कार्यक्रम में प्रार्थी हनुमान राम ने अवगत करवाया कि उनके द्वारा उपखंड गिड़ा में घरेलू कनेक्शन लेने हेतु 05 जून 2024 को डिमाण्ड राशि 2650 जमा करवा दिए गये। लेकिन उसे घरेलू विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है।
जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता सोनाराम पटेल को अविलंब विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिये।
जिस पर विद्युत विभाग गिड़ा के सहायक अभियंता नरपतसिंह द्वारा हाथों हाथ नया विद्युत मीटर मय सर्विस लाईन लगाकर गुरुवार सुबह हनुमान राम के घर पर विद्युत कनेक्शन चालू करवाया। जिला कलक्टर की पहल पर हनुमान राम के घर उजियारा होने पर उन्होने प्रसन्नता जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel


