बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद: पूनम चंद मेघवाल (उर्फ पुनीत ढाल) बने बीकानेर जिलाध्यक्ष

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए पूनम चंद मेघवाल (उर्फ पुनीत ढाल) को बीकानेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया तथा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा की सहमति एवं अनुशंसा से जारी की गई है।
मुक्ता प्रसाद, बीकानेर निवासी पूनम चंद मेघवाल लंबे समय से अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के कल्याण तथा अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय रहे हैं। समाज के विकास और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व लगन को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि बीकानेर जिले में संगठन को मजबूती मिले और जनकल्याणकारी कार्यों को गति दी जा सके।
प्रदेश प्रचार एवं संचार मंत्री सोहनलाल मेघवाल संवाददाता ( बीकानेर) ने मीडिया को इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पूनम चंद मेघवाल के नेतृत्व में बीकानेर में परिषद का दायरा बढ़ेगा और वंचित वर्गों के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।

Subscribe to my channel


