बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
सेन समाज ने राजवीर मारु को टिकट देने की उठाई मांग, अनदेखी होने पर भाजपा का विरोध करने की चेतावनी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। निकाय एवं पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच सेन समाज के कुछ प्रतिनिधियों और समर्थकों ने भाजपा से युवा नेता राजवीर मारु को चुनावी टिकट देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि राजवीर मारु पिछले लगभग 22 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और सेन समाज के बीच भी उनकी मजबूत पहचान है।
समर्थकों का कहना है कि यदि पार्टी इस बार भी राजवीर मारु की अनदेखी करती है और उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं देती, तो सेन समाज भाजपा के प्रति नाराजगी जाहिर करेगा। उनका दावा है कि नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, वार्ड पार्षद, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान तथा जिला प्रमुख जैसे विभिन्न चुनावों में समाज भाजपा का खुलकर विरोध कर सकता है।
समर्थकों के अनुसार, राजवीर मारु राजस्थान में सेन समाज के उभरते हुए युवा चेहरों में शामिल हैं और समाज चाहता है कि भाजपा उनके लंबे संगठनात्मक योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें चुनावी टिकट दे।
हालांकि, इस संबंध में भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या टिकट वितरण को लेकर अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पार्टी आगामी चुनावों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर क्या फैसला करती है।

Subscribe to my channel


