बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

लाडनूं में अतिथि सत्कार सेवा में जुटी जसोल तेरापंथ सभा, अणुव्रत समिति ने किया सेवाभावियों का सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

लाडनूं/जसोल, 6 अगस्त 2026। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी के योगक्षेम वर्ष 2026 के अंतर्गत चातुर्मास का पावन प्रवास श्री जैन विश्व भारती, लाडनूं में सुचारु रूप से चल रहा है। इस दौरान श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, जसोल द्वारा संचालित “अतिथि सत्कार चौका – परमार्थ-1” में निरंतर सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सेवा की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार, 6 अगस्त को जसोल अणुव्रत समिति के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा, मंत्री सफरूखान, निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेछा तथा कोषाध्यक्ष भिखमचंद छाजेड़ ने श्री जैन विश्व भारती परिसर स्थित परमार्थ-1 पहुंचकर सेवा में समर्पित परिवारों का आभार व्यक्त किया।

समिति पदाधिकारियों ने पुष्पराज कोठारी (जसोल), मर्यादा कुमार, जिनेंद्र कुमार, श्रीमती शंकुतला देवी शाह (जोधपुर), श्रीमती अनीता देवी (पूर्व अध्यक्ष, रोटरी क्लब अंकलेश्वर) तथा श्रीमती मंजूदेवी कोठारी (जसोल) को उनके सेवाभाव के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर तेरापंथ सभा जसोल के मंत्री मानकचंद संखलेचा, शांतिलाल (जियाभाई) ढेलड़िया (सूरत) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सविता देवी, जो पिछले दो दिनों से निरंतर सेवा कार्य में लगे हुए हैं, का भी विशेष रूप से सम्मान करते हुए उनके समर्पण की सराहना की गई।

अणुव्रत समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा, समर्पण और संस्कार तेरापंथ समाज की पहचान हैं। चातुर्मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस प्रकार की सेवाएं समाज की एकजुटता और मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button