बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स रीजन 6 में आभार व्यक्त कार्यशाला का आयोजन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स रीजन 6 के सभी वीर ,वीरा सदस्यो से अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम प्रकाश बांठिया ने अनुरोध किया है कि 9 जून को रात्रि 8.30 बजे आयोजित विशेष माइक्रोसाफ्ट आभार व्यक्त कार्यशाला में भाग लेवे। बांठिया ने बताया कि हम सभी के लिए परम गौरवशाली प्रसंग आ रहा है कि महावीर इंटरनेशनल *सबको प्यार सब की सेवा* के लक्ष्य को लेकर सतत सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, एवं *स्वर्ण जयंती वर्ष* में प्रवेश कर रहा है । इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों को गतिमान करते हुए समर्पित सेवा, मार्गदर्शन , नेतृत्व प्रदान, वालों के प्रति आभार प्रदर्शित करने का आयोजन रखा गया है। हम सभी मिलकर, कार्यक्रम में भाग ले कर उन वरिष्ठ महानुभावो को, जिन्होंने सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है अपनी अंतर भावनाओं के साथ उनको धन्यवाद प्रदान करें। रीजन 6 के अंतर्गत, रीजन 6 का सौभाग्य रहा कि पाली क्षेत्र के *आदरणीय वीर पुष्प जी जैन,आदरणीय वीर शांतिलाल जी कवाड़ ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में गौरवशाली इतिहास बनाया,अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वीर चंपालाल जी बांठिया,वीर चंपालाल जी जैन खंडप ने अपने अमूल्य योगदान प्रदान किया , महासचिव के रूप में वीर पारसमल जी गोलेछा,वीर पुरुषोत्तम जी भंडारी सहित वीर सदस्यो ने एवं जॉन के विभिन्न पदों पर जॉन चेयरमैन,जॉन सचिव तथा केंद्र के चेयरमैन,एवं सचिव के रूप में तथा विभिन्न पदाधिकारी के रूप में अपेक्स एवम केंद्र स्तर पर सेवा देने के लिए हमारे क्षेत्र के कई वीरो का योगदान रहा, हम उनका सम्मान करते हैं और आज के कार्यक्रम में सभी वीर साथियों से निवेदन है एवं वीरा बहनों से निवेदन है कि वे कार्यक्रम में सम्मिलित हो तथा अपनी ओर से उन्हें सम्मान प्रदान करे,धन्यवाद दें । महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष *वीर अनिल जी जैन ,अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर अशोक जी गोयल, अंतरराष्ट्रीय कोषध्यक्ष वीर सुधीर जी जैन ,कार्यक्रम समन्वयक वीर गणपत जी भंसाली* कार्यक्रम को गति प्रदान करेंगे, अवश्य सम्मिलित हो कर अपना कर्तव्य निभावे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button