देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
स्व. खीमराज जी चोपड़ा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
चोपड़ा केशरीमल खीमराज चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी धर्मेश चोपड़ा ने बताया कि स्व. खीम राज चोपड़ा (पुर्व सरपंच) कवास की 32 वी पुण्य तिथि व श्रीमती आयचुकी देवी चोपड़ा की 24 वीं
पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए।
चोपड़ा निवास स्थान पर सुबह सामूहिक सामायिक एवम् प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया साथ ही गायों को गुड़ व हरा चारा डाला गया। पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
ट्रस्टी मदन राज चोपड़ा ने बताया कि शहर मे पेयजल की समस्या को देखते हुए कच्ची बस्तीयो मे पीने की पानी की सप्लाई हेतु 2 ट्रैक्टर टंकी पीएचईडी को इस समस्या तक उपलब्ध करायेगा।
आज परिजनों व शहर के नागरिकों द्वारा स्व. चोपड़ा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Subscribe to my channel


