
ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
श्रीडूंगरगढ़ के युवा लगनशील रमाकांत झवर ने अपने जन्म दिवस पर कोठारी चिकित्सालय बीकानेर जाकर रक्त दान किया। कोठारी होसपीटल के चिकित्सकों ने जन्म दिवस पर रक्तदान करने के धन्यवाद दिया कहा कि इस रक्त से किसी जरूरतमंद के प्राण बचाए जा सकेंगे।यह अनुकरणीय पहल है।
झवर ने जन्म दिवस पर ही बाल्मीकि श्मशान भूमि पर वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र के लिए अनुकरणीय पहल की।इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसाई विप्र फाउंडेशन के मुख्य पदाधिकारी सत्यनारायण भारद्वाज रीडी वन विभाग के रेंजर नोखा नगरपालिका के पार्षद श्रीदेव जी चांडक न्यूज़ रिपोर्ट मनोज कुमार मूंधड़ा अन्य जन उपस्थित रहे। झवर को जन्म दिन पर अनेक स्वजनों मित्रों मीडिया बन्धुओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। सुखद स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगल कामनाएं की। पत्रकार संघ के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने भी अच्छे कार्य करने पर रमाकांत झवर को जन्म दिवस पर बधाई दी।

Subscribe to my channel


