देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल के मौहल्ला चांदूवाड़ा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान राधा कृष्ण के महारास का सुंदर वर्णन कथा व्यास पंडित श्री नवीन जी कौशिक ने किया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*नारनौल के मौहल्ला चांदूवाड़ा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान राधा कृष्ण के महारास का सुंदर वर्णन कथा व्यास पंडित श्री नवीन जी कौशिक ने किया*
श्री व्यास जी ने बताया कि जो गोपी गीत का नित्य पाठ करते हैं, भगवान उनको एक दिन अवश्य दर्शन देते हैं। व्यास जी ने बताया अगर हमारा प्रेम भगवान के लिए गोपियों के जैसा विशुद्ध हो तो भगवान जरूर मिलेंगे।
कथा में बताया कि भगवान कृष्ण के 16108 विवाह हुए, श्री कृष्णा और रुक्मणी जी के मंगल विवाह की सुंदर झांकी का भक्तों ने दर्शन कर खूब आनंद लिया।
*इससे पूर्व आचार्य राजेश जी बोहरा, राजेंद्र शास्त्री, गगन भारद्वाज, भूपेश शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री, खुशाल शास्त्री आदि विद्वान ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान ललित सैनी और अमित गोयल से पूजन संपन्न कराया, साथ में आज के यजमान राहुल गोयल, अभिषेक गोयल, शशि जी शांति देवी मुनेश जी यादव लक्ष्मी देवी संजय शर्मा जी मंगल सिंह यादव मौजूद थे।*
विशेष रूप से कथा में नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, संजय गर्ग, चेतन जिंदल, पार्षद विशाल सैनी भी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


