नारनौल रोटरी क्लब द्वारा महावीर चौक पर संचालित रोटरी रसोई में पिछले करीब 5 वर्षों से लगातार प्रतिदिन मात्र दस रूपए में जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। समय के साथ-साथ रोटरी रसोई अब धीरे-धीरे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व पूर्वजों की याद में जरूरतमंद लोगों को भोजन करवा कर अपने विशेष दिन को यादगार बनाने का प्रेरणा स्तोत्र बन गई है।
*नारनौल रोटरी क्लब सदस्यों के अलावा शहर के अन्य गणमान्य जन भी रोटरी रसोई के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने में अपना विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं। मंगलवार को रोटरी क्लब के सदस्यों डॉ एमएम रावत-रेखा रावत, विजय जिंदल-निर्मल जिंदल एवं विनोद चौधरी व पूनम चौधरी ने अपनी शादी की वर्षगांठ के अवसर पर रोटरी रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन करवा कर अपनी वर्षगांठ को यादगार बनाया। उन्होने कहा कि हम सभी अपने किसी भी खास मौके पर अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं, किंतु किसी जरूरतमंद का पेट भरने में सहयोग करने से अधिक खुशी किसी भी अन्य तरीके से प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए अपने ऐसे किसी भी विशेष अवसर पर रोटरी रसोई पर अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसने से जिस आत्मिक सुकून की अनुभूति होती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। समस्त क्लब सदस्यों के साथ मिलकर रसोई पर आने वाले लोगों को भोजन करवाने से खुशी दोगुनी हो जाती है।*
इस अवसर पर प्रवीण संघी, राजकुमार यादव एडवोकेट, नरेश गोगिया, विनय मिततल, डाॅ हितेश वर्मा, गोपाल मित्तल, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, विवके अग्रवाल, मनीष भारद्वाज, पवन गुप्ता, संदीप गुप्ता, प्रियंका संघी, सुचेता गोगिया, डाॅ उषा यादव, मोनिका गुप्ता, सारिका गर्ग, डाॅ रजनी गर्ग, रेणु मित्तल, मुकेश कुमारी व बबीता गुप्ता आदि सभी रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।