नारनौल के ग्राम अलीपुर में 91 वर्षीय माता रेवती देवी के 91वें जन्मदिवस पर आर्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी वासुदेव यादव व आर्योपदेशिका डॉ कृष्णा आर्या मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
*आर्योपदेशिका डॉ कृष्णा आर्या ने इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन व आने वाले मतदान महोत्सव में शत प्रतिशत भागीदारी करने की बात कही, वहीं समाजसेवी वासुदेव यादव ने माता रेवती देवी के 91वें जन्मदिवस को इतने भव्य व शानदार तरीके से मनाने वाले परिवार व मुखिया वासुदेव थानेदार की भूरी-भूरी प्रशंसा की, जिन्होंने अपनी बुजुर्ग माताजी के जन्मदिवस पर यज्ञ हवन व भंडारे का आयोजन करके इलाके के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।*
पर्यावरणविद डॉ कृष्णा आर्या व वासुदेव यादव ने माता रेवती देवी व उनके परिवार को तुलसी का औषधीय पौधा भेंट किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर महाशय सत्यवीर दताल, कैप्टेन रघुवीर सिंह, महाशय भरतसिंह दौगड़ा अहीर, जयवीर नंगली, अमरसिंह नंगली, वीरेंद्रसिंह थानेदार, राजकुमार प्रवक्ता, अशोक नंबरदार सलूनी, धर्मवीर खातौली आदि उपस्थित रहे।