ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
गर्मी को देखते हुए डीसी मोनिका गुप्ता ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
सभी नागरिक लू से बचाव के उपाय करें दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान पक्षियों व पशुओं के लिए पानी का प्रबंध करें

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल, 15 मई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4-5 दिनों में राज्य में शुष्क मौसम, तापमान में वृद्धि और लू की स्थिति रहने की चेतावनी जारी की है। दक्षिणी हरियाणा में इसका और भी अधिक प्रभाव हो सकता है। ऐसे में सभी नागरिक मौसम को देखते हुए कुछ जरूरी ऐतिहात बरतें।
जिला के निवासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने अगले 4-5 दिनों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम और आसमान साफ रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान अपना जरूरी कार्य सुबह और शाम को करें। दोपहर को बहुत जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर जाएं।
इस दौरान बुज़ुर्गों, पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों और शिशुओं का विशेष ध्यान रखें और उन्हें गर्मी से बचाएं।
हल्के रंग के सूती व हल्के कपड़े पहनें।
बाहर निकलते समय अपना सिर ढकें। इसके लिए कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें। निर्जलीकरण से बचें। बार-बार पानी पिएं। प्यास न होने पर भी पर्याप्त पानी पिए। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर का बना पेय, तोरणी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान हरियाणा राज्य में अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। परिणामस्वरूप 16 मई से 18 मई 2024 के बीच दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में भी तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ऐसे में सभी नागरिक लू से बचाव के उपाय जरूर करें। पक्षियों व पशुओं के लिए पानी का प्रबंध करें। पक्षियों के लिए पेड़ों पर स्कोरा आदि बांधें।
Subscribe to my channel


