देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

समाज की प्रतिभा का किया सम्मान 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 अखिल भारतीय श्रीमाली समाज शिक्षा एंव विकास संस्थान द्वारा श्रीमाली समाज की प्रतिभाशाली बिटिया राशि दवे का सीबीएससी दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.6 प्रतिशत प्राप्त करने पर उनके आवास जाकर सम्मान किया गया।

 संस्थान सदस्य आनंद दवे ने बताया कि अखिल भारतीय श्रीमाली समाज शिक्षा एंव विकास संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे,सरंक्षक अशोक व्यास,कार्यक्रम संयोजक विपिन दवे सहित सदस्यों द्वारा विद्यार्थी राशि दवे का साफा माला शॉल प्रदान कर व प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मान किया गया व इनके साथ उनकी माता श्रीमती प्रियंका दवे पिता भरत दवे दादी श्रीमती शारदा दवे का भी माला पहनाकर बहुमान किया गया।

 अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा नियमित समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है आज पुरे बालोतरा जिले के लिए गर्व की बात है कि राशि ने पुरे समाज का मान बढ़ाया है।

 सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि समाज की होनहार बिटिया राशि ने हम सभी को गौर्वान्वित किया है हम राशि के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

 राशि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनो व माता पिता को देते हुए कहा कि शुरू से ही परिवार जनो से शिक्षा को लेकर प्रेरणा मिलती थी आगे के लिए मैं आई ए एस बनना चाहती हूँ जिसके लिए प्रयास करुँगी।

 राशि के पिता भरत दवे व परिवार जनो ने संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ता है व वे आगे पूरी मेहनत से सफलता के लिए प्रयास करते है।

 इस अवसर पर आनंद दवे,अशोक दवे,गौरव दवे,काव्यांश दवे सहित सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button