देशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने चुनावी तैयारियों को लेकर की प्रेस कांफ्रेंस

हीट वेव को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर होंगे पुख्ता प्रबंध : उपायुक्त मोनिका गुप्ता  367 नागरिक डाल सकेंगे घर से वोट, बीएलओ के माध्यम से मांगें गए थे फार्म 12-डी सी-विजिल ऐप पर आई सभी 23 शिकायतें निर्धारित समय में निपटाई चुनावी प्रक्रिया के दौरान 25 लाख के सामान, नकदी व शराब की जब्ती

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

लोकसभा आम चुनाव 2024-

नारनौल, 14 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए आगामी 25 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर हीट वेव को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के इंतजाम होंगे। जिला में 367 नागरिकों ने घर से वोट डालने के लिए 12-डी फार्म भरा है। पोलिंग टीम उनके घर जाकर बैलेट पेपर के जरिए वोट डलवाएगी। यह जानकारी भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु तथा 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगों को घर से वोट डालने का आप्शन मांगा था‌। जिला में ऐसे 367 नागरिकों ने इस सुविधा के लिए अपने बीएलओ के माध्यम से 12-डी फार्म में आवेदन किया था। इनमें 260 सीनियर सिटीजन तथा 107 विकलांग जन शामिल हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर भी बुजुर्ग तथा दिव्यांग जनों की सहायता के लिए रेडक्रॉस के वालंटियर मौजूद रहेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा रैंप, शौचालय तथा प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। वहीं हीट वेव को ध्यान में रखते हुए जिन मतदान केंद्रों पर बरामदा नहीं है वहां पर टेंट लगाकर छाया की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 12 एफएसटी टीम तथा 12 एसएसटी नाके लगाए गए हैं। लगातार पूरी चुनावी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। जिला में अब तक चुनावी प्रक्रिया के दौरान 25 लाख रुपए की कीमत के नशीले पदार्थ, नकदी तथा सामान जब्त किया गया है। किसी भी गतिविधि की सूचना देने में प्रेस का भी अहम रोल होता है। अगर कोई ऐसी अवैध गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत साझा करें। इसके लिए जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01282-256960 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा 1950 पर भी इस संबंध में शिकायत की जा सकती है। चुनाव आयोग ने सी-विजिल ऐप भी बनाया है, जिस पर अभी तक जिला में 23 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन सभी को निर्धारित समय में निपटाया गया है।

उन्होंने बताया कि पूरी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाया जाएगा। इस बार चुनाव आयोग ने नो यूअर कैंडिडेट ऐप भी जारी किया है। इस पर सभी कैंडिडेट की डिटेल उपलब्ध है। वहीं इस बार जिला के सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग होगी, जिसकी वीडियो फुटेज जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम तथा ईसीआई को लाइव दिखेगी।

बाक्स

स्वीप एक्टिविटी में पहली बार मतदान करने वाले 50 हजार युवाओं पर फोकस : दीपक बाबूलाल करवा

नारनौल। लघु सचिवालय से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप एक्टिविटी के नोडल अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में पिछले लोकसभा चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इसमें बहुत अधिक इजाफा होने की उम्मीद है।

जिला महेंद्रगढ़ में स्वीप एक्टिविटी के तहत लगातार शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटक व शपथ करवाई जा रही है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए हाफ मैराथन, वॉकथॉन तथा क्रिकेट मैच आदि करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा बस स्टैंड पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बसों पर भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। डिफेंस फैमिली के लोगों को जागरूक करने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को जागरूक करने के लिए हाल ही में यूपीएससी में चयनित हुए जिला महेंद्रगढ़ के दो युवाओं को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। वहीं उपायुक्त महेंद्रगढ़ के सोशल मीडिया सहित सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के सभी सोशल मीडिया पर लगातार लोगों से वोट करने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला में 18 से 19 वर्ष के युवाओं की संख्या 17246 है। इन पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

इस मौके पर एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत कुमार, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button