नारनौल: लोकसभा पालक सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम पर भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा से चौधरी धर्मवीर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रचेगे। बूथ और पन्ना प्रमुख भाजपा की ताकत है व बूथ एवं पन्ना प्रमुखों के माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ में एक-एक वोट कमल पर डलवा कर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। नारनौल मंडल मंत्री मंजू सोनी के निवास स्थान पर सत्यव्रत शास्त्री व मंडल अध्यक्ष मनीष संघी के नेतृत्व में त्रिदेव बैठक मे बूथ प्रमुख,बूथ पालक, बीएलए-2 के साथ बूथ प्रबंधन के कार्य की समीक्षा की और संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।
बैठक में नारनौल मंडल अध्यक्ष मनीष संघी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और कहा कि लोक संपर्क के माध्यम से कार्यकर्ता बूथ पर घर-घर जाकर वोट के सत्यापन का कार्य भी करें। बूथ की व्यूह रचना मजबूत करते हुए आगामी 25 मई को एक-एक वोट कमल पर पड़े यह सुनिश्चित करें।वही नारनौल मंडल मे शक्ति केन्द्रो पर इसी तरह की बैठकों का आयोजन किया गया। साथ में नारनौल विधानसभा विस्तारक प्रदीप भारद्वाज भी मौजूद रहे।बैठक मे विकास अग्रवाल, संजय अमन, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र सोनी, सुशील चौटाला, सरदार बलबीर सिंह व नवदीप सोनी आदी अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।