ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक लहरी राम हुए सेवानिवृत्त

संघर्ष समिति व बैंक स्टाफ ने किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 30 अप्रैल
भारतीय स्टेट बैंक परिसर, महेंद्रगढ़ में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के प्रधान एवं पूर्व मुख्य प्रबंधक चन्दन सिंह जालवान, सर्व समाज के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल द्वारा हुड्डा सैक्टर, नारनौल निवासी मुख्य प्रबंधक लहरी राम को उनकी 34 वर्ष 07 माह की भारतीय स्टेट बैंक, महेंद्रगढ़ से बेदाग सर्विस पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें फूलमाला व पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और संघर्ष समिति की ओर से उनके उज्जवल भविष्य, लम्बी उम्र, स्वस्थ व सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभ कामना की गई । वहीं बैंक स्टाफ के चीफ मैनेजर हरजीत सिंह, सहायक मैनेजर पृथ्वीराज व प्रवीण, फिल्ड आफिसर राहूल मलिक, उप शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार व मुख्य एसोसिएट भंवर सिंह आदि ने मुख्य प्रबंधक लहरी राम के मधुर सम्बन्ध व कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें जलपान की व्यवस्था के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी ।
इस अवसर पर डॉ प्रकाश, मैनेजर ललित कुमार व राजेश कुमार, प्राचार्य चिमन लाल, संघर्ष समिति के सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, ब्लाक सचिव हजारीलाल खटावला, बावू दीपक गोठवाल, पूर्व उप अधीक्षक हरिराम सिरोहा, संतलाल गोठवाल, इंजीनियर निखिल , राजीव महारानियां, बलवान फौजी, सचिव अभे सिंह यादव, कैप्टन विजय प्रकाश पूर्व मैनेजर बनवारीलाल व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button