खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

पाकिस्तान से खैरथल पहुंचे स्वामी गोविंद गिरी का धूमधाम से किया सम्मान 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल तिजारा

खैरथल शहर में शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे स्वामी ध्यान गिरी आश्रम के संत एवं पाकिस्तान स्थित तीन आश्रमों के महंत स्वामी गोविंद गिरी महाराज के करीब 3 माह बाद पाकिस्तान से खैरथल पहुंचने पर सिंधी समाज एवं स्वामी ध्यान गिरी सेवा मंडल की ओर से भव्य स्वागत सत्कार किया गया। सेवादार गिरधारी लाल ज्ञानानी ने बताया कि करीबन तीन माह पहले पाकिस्तान के शहर थाना बुलाखान स्थित गुरु मंगल गिरी आश्रम एवं थाना अहमद खान स्थित गुरु भवानी गिरी महाराज आश्रम में, मानव सेवा का संदेश लेकर गए स्वामी गोविंद गिरी शुक्रवार रात वापस खैरथल पहुंचे। इस पर सिंधी समाज खैरथल स्वामी ध्यान गिरी सेवा मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से स्वामी ध्यान गिरी आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। सेवादारों की ओर से आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी घनश्याम भारती, जेठानंद लखानी, पार्षद जाजन मुलानी, गोपाल दास नेताजी, धर्मदास गनवानी, नाथूमल रामनानी, पूर्ण केवलानी, राजू गनवानी, देवानंद गुरनानी, राजा कटारिया, विक्की कटारिया, राजकुमार दादवानी, राजकुमार आसीजा, इंदू गोरवानी, प्रेम प्रदनानी, नौतन ओबरानी, आकाश चेतवानी, खूबचंद सोनी, नौतन दास, भगवान दास महलवानी समेत अनेकों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button