ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

चार साल की पुत्री व एक महिला का शव मृत अवस्था में बाथरूम में मिला

 

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा भिवाडी अलवर राजस्थान

 

 भिवाड़ी के टपूकड़ा थानांतर्गत त्रेहान सोसाइटी में चार साल की पुत्री व एक महिला का शव मृत अवस्था में बाथरूम में मिला। तिजारा डीएसपी शिवराज ने बताया कि मृतक की बहन प्रतिज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि मेरी बहन आकांशा पांडे पत्नि निशांत पाडे उम्र 28 साल की शादी करीब 8 साल पहले निशांत पाडे के साथ हुई थी। जिनकी एक चार साल की पुत्री नव्या थी। जो की त्रेहान स्टेट्स रेजिडेंसी सोसाइटी के डी ब्लॉक फ्लैट नं 106 मे रहते थे। करीब 10 दिनों पहले पती पत्नी में आपस में झगड़ा हुआ था। मेरी बहन आकांशा पांडे एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। जो की 17 अप्रेल 2024 से स्कूल नहीं जा रही थी व कोई भी फोन का जवाब नहीं दे रही थी। बुधवार को फ्लैट पर पहुंची तो फ्लैट बंद था जिस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर फ्लैट के दरवाजे को तोड कर चैक किया तो बंद फ्लैट में गंदी बदबू आ रही थी जिस पर चैक किया तो फ्लैट के बाथरूम में मेरी बहन आकांशा पांडे व पुत्री नव्या का शव पडा हुआ था। जिस पर मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया साथ में मौके पर पुलिस अधीक्षक जिला भिवाड़ी ज्येष्ठा मैंत्रेयी , एडीशन एसपी अतुल साहू, टपूकड़ा थानाधिकारी भगवान सहाय, खुशखेड़ा थानाधिकारी विरेन्द्र सिंह मय पुलिस जाब्ता के पहुंचे। शव की जांच की तो करीब 7 से 8 दिन पुराना शव होना बताया जिसको टपूकड़ा सीएचसी की मौर्ची में रखवाया व परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button