अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसंतकबीर नगर
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हुआ प्राण घातक हमला गंभीर रूप से घायल

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ बस्ती टाइम्स 24
संत कबीर नगर
जनपद संत कबीर नगर के विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के एक गांव में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बीती रात कुछ लोगों ने प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले में संजय निषाद को गंभीर चोट लग गई। इसके बाद मंत्री संजय निषाद द्वारा खलीलाबाद कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया गया। तारीख के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री संजय निषाद खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के कठार गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह से वापस आते समय गांव के कुछ अराजक तत्वों द्वारा संजय निषाद के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया गया। इस हमले में संजय निषाद को चोट लग गई। जब इसकी सूचना स्थानिक प्रशासन को मिली तो भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। घायल कैबिनेट मंत्री को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कैबिनेट मंत्री द्वारा यह आरोप लगाया गया कि समाजवादी पार्टी के कुछ अराजक तत्वों द्वारा हार की बौखलाहट से हमारे ऊपर हमला किया गया। इसके संबंध में स्थानीय प्रशासन को लिखित शिकायत कर दिया गया है।
Subscribe to my channel


