LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

राजस्थान में 19 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के संबंध में अलवर उपायुक्त ने की सीमावर्ती जिलों के साथ वीसी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

      *राजस्थान में 19 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के संबंध में अलवर उपायुक्त ने की सीमावर्ती जिलों के साथ वीसी*

       लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था के बनाए रखने के लिए आज अलवर राजस्थान के उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंस की। जिला महेंद्रगढ़ की ओर से वीडियो कांफ्रेंस में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा मौजूद थे।

          *अलवर के उपायुक्त ने कहा कि राजस्थान में 19 अप्रैल को प्रथम चरण के चुनाव हैं। चुनाव को मध्य नजर रखते हुए सीमावर्ती जिलों में जगह-जगह पर नाके लगाए जाएं ताकि शराब की तस्करी ना हो सके।*

            इस मौके पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने महेंद्रगढ़ जिला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर रखी हैं। सीमाओं पर नाके भी लगाए गए हैं ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की तस्करी व बाधा उत्पन्न ना हो।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button