LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वस्वास्थ्यहरियाणा
नेत्रदान महादान आप सपरिवार नेत्रदान की शपथ लें।

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 16 अप्रैल
आज सिहमा क्षेत्र के गांव जाट गु वाना निवासी विजय सिंह प्रजापति, जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा rgd. ने अपनी नेत्रदान करने की शपथ सामान्य अस्पताल नारनौल में कार्यरत नेत्रदान सहायक राजिंदर पाल के समक्ष ली। उन्होंने ये कदम रेवाड़ी निवासी महेश कुमार ने जो अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंडिया गेट दिल्ली से गेट वे ऑफ इंडिया मुंबई के लिए दौड़ कर लगभग 1500किलोमीटर का सफर बीच बीच में लोगों को जागरूक करने के लिए तय कर रहे हैं । उनके इस अभियान से जागरूक होकर मैंने अपने नेत्र दान करने की शपथ ली है। उन्होंने बताया कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, असली जीना तो दूसरों के जीवन में अंधेरे को दूर करके प्रकाशमय करना है । उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि अपने शरीर का कोई ना कोई अंग ज़रूर दान करना चाहिए।

Subscribe to my channel


