देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
WE Are Foundation ने करवाया एक जरूरत मंद कन्या का विवाह

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर
We Are Foundation की चेयरमैन, डायरेक्टर, फाउंडर अर्चना जी सक्सेना के निर्देशानुसार एक जरूरतमंद कन्या का विवाह संस्था के द्वारा करवाया गया l व्यास कॉलोनी में स्थित ग्रामीण हाट में इस विवाह की सारी व्यवस्था संस्था के द्वारा करवाई गई प्रवीण जी गुप्ता वर्किंग चेयरपर्सन के द्वारा ग्रामीण हाट का किराया आधे से भी कम में तय करवाया गया जहां पर बहुत धूमधाम से कन्या के विवाह की सभी रीति रिवाजों को संपूर्ण किया गया कन्या के माता-पिता ने पहले से ही विवाह 15 अप्रैल का तय किया था और आर्थिक सहायता के लिए संस्था से मदद मांगी और संस्था ने इस नेक काम में भागीदारी निभाई l फाउंडर अर्चना सक्सेना ने कहा कि परिवार जन की स्थिति देखते हुए संस्था ने यह निर्णय लिया कि जहां तक हो सकता है इस विवाह की जिम्मेदारी हम सभी मिलकर और सहयोग से निभाएंगे जिसमें संस्था ने बहुत ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा कार्यभार संस्था ने कन्या के परिवार वालों की स्थिति देखते हुए अपने ऊपर ले लिया
को-फाउंडर विजय मुंगिया ने बताया कि कन्या के विवाह के सभी कार्यक्रम जैसे विनायक, मेहंदी , महिला संगीत ,हल्दी फेरे सह भोज आदि सभी संस्था के द्वारा करवाया गया 14 अप्रैल को शाम को ग्रामीण हाट में मेहंदी का फंक्शन और लेडिस संगीत करवाया गया और 15 अप्रैल को हल्दीऔर शादी का कार्यक्रम रखा गया। यह कार्यक्रम संस्था के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी के अनुदान सहयोग राशि से संपूर्ण करवाया गया संस्था के द्वारा बच्ची को लहंगा ज्वेलरी साड़ी, सूट स्वेटर ,जैकेट ,बर्तन, पर्स, स्लीपर,लड़के के कपड़े, गैस चूल्हा, कूलर, मेकअप समान, क्रॉकरी ,रजाई ,गद्दा ,बेडशीट , तकिया,कंबल और जरूरत का बहुत सा सामान दिया गया यह सभी सामान संस्था के सभी पदाधिकारी और कुछ अन्य लोगों ने भेंट किया इसके अलावा कुछ अन्य लोगों ने संस्था को अनुदान में सहयोग राशि दी जिससे बच्ची का सहभोज और अन्य खर्चो को पूर्ण किया गया इस कार्यक्रम में डॉक्टर पुष्पा शर्मा विमला जी दुकवाल, पीबीएम हॉस्पिटल के सीएमएचओ कपिल जी उपस्थित रहे संस्था की तरफ से ज्ञाना कच्छावा, सुधांशु कश्यप, नीलम सक्सेना, मंजू जैन चंचल सेन अंजू भाटी कौशल्या अरोड़ा,मंजू खत्री,भानु, अंकिता गोमबर , ललित कालरा, कंचन प्रजापत,चित्रा सिंह ,सुनीता जेठवा ,रुक्मणी ,अलका पारिक ,सुनील भाटी, अमित मित्तल ,गुलाब सोनी, विजय स्वामी और सुशील मोदी उपस्थित रहे

Subscribe to my channel


