LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

जैनिज्म इन एक्शन’ मिनी कैंप का आयोजन आज युवा जानेंगे जिनवाणी की ताकत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, जैन धर्म का समाज के युवा उचित एवं सरलता से किस तरह से पालन कर सके, इस विषय को लेकर शहर के तेरापंथ भवन में शनिवार को ‘जैनिज्म इन एक्शन’ कार्यशाला का आयोजन होगा। इस दौरान बच्चों एवम युवाओं को धर्म नियमों की पालना के साथ लाइफ मैनेजमेंट, सीक्रेट टू सक्सेस सहित विषयों पर लाइफ कोच की ओर से गुर सीखाए जाएंगे। महावीर युवक संघ के अध्यक्ष संतोष मेहता व मीडिया प्रभारी ललित छाजेड़ ने बताया कि ‘जैनिज्म इन एक्शन’ शाम 7.45 से 9.45 बजे तक 2 घंटे का मिनी कैंप आयोजित होगा। जिसमें समाज के बच्चे एवम यूवा शामिल होंगे। इस

‘दौरान भीलवाड़ा के कीनोट स्पीकर एंड लाइफ कॉच सीए ध्रुव गोखरू की और से बच्चों को जिनवाणी की ताकत को उमंग भरे अंदाज में सहज रूप से जानने का तरीका बताया जाएगा। इसके साथ ही कैंप में सफल करियर को लेकर लाइफ मैनेजमेंट, सक्सेस! सिक्रेट व हेल्थीफाइड वाटर सहित कई विषयों पर बच्चों को प्रोजेक्टर की बड़ी स्क्रीन के माध्यम से समझाया जाएगा। इसको लेकर जैन नवयूवक मण्डल, जैन सोशल ग्रुप, तेरापन्थ युवक परिषद्, खतरगच्छ युवक परिषद्, भारतीय जैन संगठना, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ व महिला मंडल की ओर से व्यवस्थाएं की गई है। बालोतरा में होने वाले मिनी कैंप को लेकर समाज के लोगों की बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें मिनी कैंप की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि युवाओं के साथ इस मिनी कैंप को लेकर समाज के वृद्ध, महिला एवं युवतियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

इस कार्यशाला को मनोरंजक बनाने के लिए कैंप के बीच में रोचक सेशन भी होंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button