LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में प्रवेश उत्सव समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में प्रवेश उत्सव समारोह का आयोजन आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीपीसी श्री सुभाष सांवरिया, विशिष्ट अतिथि श्रीमती भारती सैनी, श्री राकेश यादव प्रधान टाइगर क्लब नारनौल, श्री पारस चौधरी प्रधान रोटरी क्लब नारनौल, प्रसिद्ध समाजसेवी श्री राज कुमार यादव एडवोकेट सैनी सभा नारनौल, उप प्रधान श्री रोहतास सैनी, श्री संजय कुमार आर्य, श्रीमती सरोज कुमारी प्राचार्य रिवाली बहरोड रहे।
*इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। श्रीमती भारती सैनी ने लड़कियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। लड़कियां जब शिक्षित होती है तो दो परिवारों को शिक्षित करती है। रोटरी क्लब द्वारा छात्रों के लिए सौंदर्य प्रसाधन कीट एवं स्टेशनरी वितरित की गई और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया गया।*
टाइगर क्लब परिवार ने इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा को स्कूटी जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर लैपटॉप एवं ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को टैब प्रदान करने की घोषणा की। रिवाली स्कूल की प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुभाष सांवरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकारी विद्यालय किसी भी क्षेत्र में गैर सरकारी विद्यालयों से काम नहीं है। सरकार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय की छात्राओं के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा भी प्रदान करने जा रही है।
*इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष सांवरिया विद्यालय प्राचार्य शीला कुमारी एवं आए हुए विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय की होनहार प्रतिभाशाली छात्राओं को मोमेंटो देखकर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शीला कुमारी ने आए हुए सभी अतिथियों समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया तथा सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्राओं का दाखिला स्कूल में करवाए ताकि सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ छात्राओं को मिल सके इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा है।*
Subscribe to my channel


