LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
जनपद खीरी में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान- 1414 वाहनों का चालान, 11 वाहन सीज एवं ₹15.56 लाख का जुर्माना अधिरोपित

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*खीरी पुलिस*
*जनपद खीरी में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान- 1414 वाहनों का चालान, 11 वाहन सीज एवं ₹15.56 लाख का जुर्माना अधिरोपित।*
*दिनांक: 27 जुलाई 2026*
जन एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 27.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय जनपद खीरी के कुशल पर्यवेक्षण में, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
*अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई एवं जागरूकता का विवरण निम्नवत है:*
*1. यातायात जागरूकता अभियान*
• स्थान: एल०आर०पी० चौराहा, राजापुर चौराहा एवं संकटा देवी चौराहा।
• गतिविधि: पुलिस टीम द्वारा आम जनमानस एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
*2. ड्रिंक एंड ड्राइविंग के विरुद्ध अभियान*
• समय: दिनांक 25.07.2026 व 26.07.2026 को समय 20:00 बजे से 23:00 बजे तक।
• स्थान: फरधान टोल प्लाजा, मैंगलगंज टोल प्लाजा एवं सिसैया टोल प्लाजा।
*3. सीज किए गए वाहनों का विवरण (कुल: 11 वाहन)*
• ट्रक: 02
• मैजिक: 01
• मोटर साइकिल: 07
• स्कूटी: 01
*4. नियम उल्लंघन पर चालान का विवरण (कुल: 1414 चालान)*
• बिना हेलमेट: 1012 वाहनों का चालान
• ओवर स्पीड: 183 वाहनों का चालान
• प्रेशर हॉर्न: 70 वाहनों का चालान
• फाल्टी नम्बर प्लेट: 55 वाहनों का चालान
• तीन सवारी (ट्रिपलिंग): 50 वाहनों का चालान
• नो-पार्किंग: 20 वाहनों का चालान
• रांग साइड (गलत दिशा): 11 वाहनों का चालान
• बिना सीटबेल्ट: 08 वाहनों का चालान
• ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग: 05 वाहनों का चालान
*5. कुल शमन शुल्क (जुर्माना)*
• कुल 1414 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई करते हुए ₹15,56,500/- (पंद्रह लाख छप्पन हजार पांच सौ रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
*जनहित में अपील:*
खीरी पुलिस सभी वाहन चालकों व आम जनमानस से अपील करती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें। हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करें और सुरक्षित रहें।


Subscribe to my channel


