धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मिला तेरापंथ संघ को भावी गणपाल पाकर सभी हो गए निहाल- प्रोफेसर डॉ साध्वी मंगलप्रज्ञा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
लाडनूं की पावन धरती पर आयोजित योगक्षेम वर्ष के तहत् मनामना आचार्यश्री भिक्षु त्रिश्नाब्दी जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने नए इतिहास का सृजन करते हुए अपने उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमुनि महावीर की नियुक्ति की।
इस घोषणा को सुनते ही सम्पूर्ण सिंवांची मालाणी धरा पर हर्षोल्लास की लहर फैल गई। सिवांची मालाणी के फलसुंड गांव में जन्मे बालक महावीर महाश्रमण मुखारविन्द के युवाचार्य महावीर के रूप में प्रतिष्ठित हुए। यह गौरवमय सिवांची मालाणी धरती का परम सौभाग्य है। सम्पूर्ण सिवांची मालाणी समाज अपने लाडले, संघ के शुभभविष्य का वर्धापन कर रहा है.
प्रोफेसर,डॉ.साध्वी मंगल प्रद्मा जी के सान्निध्य में अमृत सभागार तेरापंथ भवन में बालोतरा तेरापंथ सभा के तत्वावधान में इस समारोह का सीधा प्रसारण देखने को मिला श्रावक, श्राविका परिवार हर्षोल्लास से भर गया। ओर जयकारो व थाली की गूंज से गुरु महाश्रमण द्वारा प्राप्त इस वरदान को पाकर सभी अभिभूत हो गए।
इस अवसर पर नव-मनोनीत युवाचार्य श्री
महावीर का वर्धापन करते हुए प्रो. साध्वी मंगल प्रज्ञा जी ने कहा-तैरापंथ धर्म संघ में आज एक नए इतिहास का सृजन हुआ हे भिक्षु जन्मोत्सव पर युवाचार्य पदारोहण का ऐतिहासिक आयोजन अपूर्व है। आचार्य महाश्रमण जी की पारखी नजरों ने संघ को विशिष्ट हीरा दिया है? सम्पूर्ण तेरापंथ संघ में दीवाली का माहौल है। तेरापंथ के भावी गणपाल को पाकर हम सभी निहाल हो गए। आचार्य महाश्रमण जी की दूरदर्शिता को अनन्तान्त भावों से नमन करते हुए कामना करते हैं आचार्य व युवराज की यह जोड़ी को हम युगों युगों तक निहारते रहे।
साध्वीवृन्द ने नवमनोनीत युवाचार्यश्री का
सामूहिक संगान से वर्धापना की।
इस अवसर पर युवाचार्य श्री के संसार पक्षीय बहनोई, तेरापंथ बालोतरा के कोषाध्यक्ष देवीलाल जी ओस्तवाल एवं बहन श्रीमती सुशीला देवी व भानेज रजत, भानजी मुस्कान राष्ट्रीयTpf अध्यक्ष हिम्मत जी मांडोत ओर संगायक कमल सेठिया एवं सेकड़ो भाई बहन उपस्थित थे ।

Subscribe to my channel


