ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भिवाड़ी में रोटरी क्लब अचीवर्स और इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड का रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

रोटरी क्लब अचीवर्स एवं इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड, भिवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी कर्मचारियों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर सरजीत यादव ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान नहीं है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, रक्त संचार बेहतर रहता है तथा हृदय रोग और मोटापे जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। साथ ही शरीर में आयरन का स्तर भी संतुलित बना रहता है।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का लक्ष्य 100 यूनिट रक्त संग्रह का रखा गया। कार्यक्रम में रोटरी परिवार, कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीए ब्रजमोहन अग्रवाल, पीडीजी हरीश गौड़, क्लब अध्यक्ष विकास यादव, कोषाध्यक्ष अमन गुलाटी सहित शिवम अग्रवाल, पारुल, मनीष खंडेलवाल, देवेंद्र कुमार, मयंक अग्रवाल, विमल पंडित, बयाना यादव, पंकज पंवार, शोभित जैन, अनुराग अग्रवाल, विशाल गोयल, संदीप गोयल, पीयूष गोयल, अमित, रोहित गोयल, राहुल कथूरिया, प्रमोद जैन, दिनेश कुमार, ऋषभ शर्मा, सुनील खंडेलवाल, रितिका जैन, सुमित गुप्ता, देवेंद्र नागपाल, कुलदीप सप्रा, हरीश मंगल, बयाना जैन, सिमपी दायमा, रोकी दायमा, जयंत सिन्हा, जोगिंदर खटाना, कंपनी हेड कोटेश्वर राव, डॉ. मुकेश जैन, रोहित अग्रवाल, संदीप यादव, एस.के. पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button