बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान

योजनाओं का मौके पर मिला लाभ, मंगलवार को पांच ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 27 जुलाई। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिले में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया तथा पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि नगर परिषद बालोतरा में वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत टापरा, पुनियों का तला, धनवा, बेरनाड़ी एवं बेरीगांव में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए गए। उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से प्राप्त परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविरों के माध्यम से लोगों को विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ कराने का प्रयास किया गया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि नगर परिषद बालोतरा में वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए शहरी सेवा शिविर 29 जुलाई तक संचालित रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को ग्राम पंचायत नेवाई, कुंपलिया, भाटा, धाराणा एवं डेडावास जागीर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button